पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में हर घर तिरंगा के तहत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया
Purnea East, Purnia | Aug 13, 2026
पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा "हर घर तिरंगा"अभियान के तहत् विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित समय सीमा के अनुरूप किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी की अगुआई में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, कार्यालय के परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया