चित्तौड़गढ़: गाँधी वाटिका में जयंती पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर शहर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को सेटेलाइट हॉस्पिटल स्थित गांधी वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई. पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्