Public App Logo
मधवापुर: मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक 25 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक धौस नदी में डूब गया है। घटना के बाद प्रशासन ने देर रात तक आपदा मित्रों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता युवक मधवापुर प्रखंड के रामपुर बिरीत गांव का निवासी बताया जा रहा है और वह भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र में निकले मुहर्रम जुलूस में शामिल हुआ था। आज एक बार फिर आपदा मित्रों की टीम धौस नदी में युवक की तलाश शुरू करेगी। #Madhubani #Madhavapur #BiharNews #Muharram #RescueOperation #DENNewsMadhubani - Madhubani News