घुवारा: भगवां पुलिस ने ‘न्याय पथ अभियान’ में 9 साल पुराने चोरी के मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार
भगवा थाना के पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत भगवां थाना पुलिस ने 9 साल पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पप्पू उर्फ प्रदीप आदिवासी पिता भैरो आदिवासी, निवासी ग्राम फुटवारी, थाना भगवां, वर्ष 2017 के चोरी के प्रकरण में फरार था।