बक्सर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, 95 हजार गंवाए
Buxar, Buxar | Aug 14, 2026 नगर थाना क्षेत्र के पुराना चौक में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। बिजली का मीटर अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक उपभोक्ता को अपने जाल में फंसा लिया। मोबाइल में एप डाउनलोड कराए जाने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकल गए। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।