मोठ: समथर में सड़क बनी अखाड़ा, दो महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Moth, Jhansi | Aug 16, 2026 झांसी के समथर कस्बे के टूटागढ़ा मोहल्ले में दो महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद सड़क पर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।