गिरिडीह: महात्मा गांधी की जयंती पर गिरिडीह नगर निगम ने चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा है’ जागरूकता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गिरिडीह नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा है’ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शुक्रवार को 10 बजे से टॉवर चौक स्थित पुराने नगर निगम परिसर से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा, जहां नगर निगम के पदाधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद किया।