Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
dharmendrapatelabvp
No video available
4
हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना के अग्रदूत, काव्य-शिरोमणि, प्रखर चिंतक, 'पद्म भूषण', 'राष्ट्रकवि' मैथिलीशरण गुप्त जी।
Banda, Banda
| Aug 3, 2024
MORE NEWS
बांदा रेलवे ब्रेकिंग ऑपरेशन अमानत में RPF बांदा की बड़ी पहल,ट्रेन से गिरा यात्री का ₹5 हजार का ट्रॉली बैग बरामद कर सुरक्षित लौटाया,खरार-बांदा रेलखंड के बीच केन नदी के पास RPF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर नीला ट्रॉली बैग बरामद किया।बैग यात्री प्रमोद कुमार का था, जो दादर-बलिया एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। बैग में कपड़े और खाने-पीने का सामान सुरक्षित मिला। RPF ने सामान यात्री को सुपुर्द किया, जिसके बाद यात्री ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। #bandnewsfmrio #BandNewsFM #bandnews #bandanews18 #bandai
Banda, Banda | Oct 6, 2026
📖 सफलता की तैयारी में रोज़ अखबार क्यों जरूरी है? 📰🎯 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सिर्फ किताबें पढ़ने तक सीमित नहीं है। रोज़ अखबार पढ़ने की आदत आपकी तैयारी को एक अलग मजबूती दे सकती है। 🧠 अखबार पढ़ने से— ✅ करंट अफेयर्स की जानकारी बढ़ती है ✅ रीडिंग स्पीड बेहतर होती है ✅ शब्दावली और भाषा पर पकड़ मजबूत होती है ✅ व्याकरण और लेखन शैली में सुधार होता है ✅ किसी मुद्दे को समझने और उसका विश्लेषण करने की क्षमता विकसित होती है ✅ अपने विचारों को तर्कपूर्ण तरीके से लिखने का अभ्यास होता है 📚 आज से एक छोटी-सी आदत शुरू कीजिए—रोज़ अखबार पढ़िए, महत्वपूर्ण खबरों के नोट्स बनाइए और उन्हें दोहराइए। 🎯 किताबें आपको ज्ञान देती हैं, लेकिन अखबार आपको उस ज्ञान को वर्तमान घटनाओं से जोड़ना सिखाता है। आज की मेहनत ही कल की सफलता की पहचान बनेगी। #CompetitiveExams #ExamPreparation #CurrentAffairs #StudyTips #Success
Banda, Banda | Oct 5, 2026
नोएडा के सुपरनोवा से आई इस तस्वीर ने सच में रूह कंपा दी। कुछ तस्वीरें सिर्फ दिखाई नहीं देतीं, बल्कि भीतर तक झकझोर देती हैं। #reel ##reelsviralシ
Banda, Banda | Oct 5, 2026
सपा का आरोप: पात्र मतदाताओं के नाम काटने की साजिश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन #bandanews18 #सपा #समाजवादी #बांदा #रील #वायरल
Banda, Banda | Oct 5, 2026
बाँदा मेडिकल कालेज में एक डॉक्टर के यहाँ लगभग 40 लाख और नर्स के यहाँ 8 लाख की हुईं चोरी, cctv में कैद हुए चोर। क्या करते रहतें हैं मेडिकल कालेज के सुरक्षा गार्ड, बड़ा सवाल। #banda #bandanews #CrimeNews
Banda, Banda | Oct 5, 2026
“छात्रों का सत्याग्रह, व्यवस्था से सवाल” #BandaNews18 #Banda #BandaNews #बांदा #बांदान्यूज़ #BandaNews18Live #BandaUttarPradesh #Bundelkhand #BundelkhandNews #UPNews #UttarPradeshNews #StudentMovement #StudentVoice #छात्रआंदोलन #छात्रोंकीआवाज़ #सत्याग्रह #CollegeNews #EducationNews #CampusNews #StudentRights #DigitalLibrary #Hostel #BandaCollege #LocalNews #BreakingNews #GroundReport #HindiNews #NewsUpdate #उत्तरप्रदेश
Banda, Banda | Oct 4, 2026
समाजवादी पार्टी स्थापना दिवस पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 5 अक्टूबर के पैदल मार्च की रणनीति तैयार बाँदा, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बिजली खेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमेश यादव की उपस्थिति में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के विचारों, संघर्षों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में 05 अक्टूबर 2026 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित पैदल मार्च की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया। इस दौरान बांदा विधानसभा प्रभारी श्याम बाबू खेंगर, नरैनी प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, तिंदवारी प्रभारी शमीम बांदवी, बबेरू प्रभारी रजनी यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। #bandanews #Banda
Banda, Banda | Oct 4, 2026
बाँदा रोटी बैंक ने 350 जरूरतमंदों को बांटे कपड़े और उपयोगी सामान बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शहर के धीरज नगर छोटा बाईपास क्षेत्र में वृहद सेवा अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान करीब 350 जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ियां, किताबें, पर्स, जूते-चप्पल समेत दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा मर्दन नाका के उप शाखा प्रमुख निहाल खान के नेतृत्व में हुआ। धीरज नगर निवासी समाजसेवी रोहित ने भी अभियान में सहयोग किया। सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान ने दानदाताओं, सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार जताया। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक रविवार जरूरतमंद लोगों की सहायता करती आ रही है। संगठन की ओर से बताया गया कि समाज के लोगों द्वारा दान में उपलब्ध कराए गए कपड़े और उपयोगी सामान जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, ईदगाह शाखा प्रमुख नसीर खान, इरफान खान, अलीमुद्दीन, निहाल खान, जितेंद्र यादव, सचिन साहू समेत संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे। सामग्री प्राप्त करने वाले लोगों ने रोटी बैंक की टीम के प्रति आभार जताया। #BandaRotiBank #BandaNews #Banda #SamajSeva
Banda, Banda | Oct 4, 2026
पं. जेएन महाविद्यालय में छात्रों का सत्याग्रह, छात्र संघ चुनाव बहाली समेत 6 मांगें उठाईं बांदा। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा में 3 अक्टूबर 2026 को छात्र-छात्राओं और छात्र नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीद भगत सिंह और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं शपथ ग्रहण के साथ हुई। सत्याग्रह के दौरान छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपनी समस्याओं का समस्या-चार्ट तैयार किया। छात्रों की प्रमुख मांगों में बालक छात्रावास का निर्माण, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों की बहाली, आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, जर्जर बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन ग्राउंड का जीर्णोद्धार, प्राचार्य आवास को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने और महाविद्यालय परिसर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग शामिल रही। सूचना के अनुसार, एसडीएम बांदा सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और छात्रों की मांगें सुनीं। उन्होंने छात्रों से ज्ञापन लेकर मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने सत्याग्रह स्थगित कर दिया। सत्याग्रह को वरिष्ठ छात्र नेता लव सिन्हा सहित कई पूर्व छात्र नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने समर्थन दिया। लव सिन्हा ने लिखित समर्थन पत्र सौंपते हुए छात्रों की मांगों के लिए हर स्तर पर साथ देने की बात कही। वहीं शैलेंद्र कुमार वर्मा, साजिद अली, दीपक गुप्ता, अमीर खान और शिवा शुक्ला ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए छात्रों के संघर्ष का समर्थन किया। #Banda #BandaNews #JNCollege #StudentProtest #Bundelkhand
Banda, Banda | Oct 4, 2026