पहाड़ी: कामां में पितृपक्ष की पूर्णिमा पर गया कुंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब
कामां के प्रसिद्ध गया कुंड पर पितृपक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य मेले का आयोजन हुआ। गया कुंड में डोला सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए कामां सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कुंड पर पूजा-अर्चना कर गदाधर महाराज के दर्शन किए। शनिवार रात्रि 9 बजे तक मेले में भारी तादाद में लोग पहुंचे।