रसूलाबाद: धन्नीनिवादा के समीप होटल में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, SC/ST समेत मामला दर्ज
रसूलाबाद क्षेत्र के धन्नी निवादा गांव निवासी एक युवक ने अपने गांव के ही लोगों पर होटल में बैठकर जाति सूचक गाली गलौज करने,लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।धन्नी निवादा निवासी नन्हे ने तहरीर में बताया कि गांव के पास बंबा के समीप स्थित एक होटल में वह बैठा था।