घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रहे कटान को देखते हुए आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित गांगेपुर मठिया में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कटान रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने, पर्कुपाइन लगाने और बालू से भरे बोरों को मजबूती से स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि जलस्तर बढ़ने या प्रशासन की चेतावनी मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं।
प्रशासन ने राहत सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
📍स्थान: गांगेपुर मठिया, सगड़ी तहसील, आजमगढ़
आपके क्षेत्र में घाघरा नदी की क्या स्थिति है? अपनी जानकारी कमेंट में साझा करें।
#Azamgarh #GhaghraRiver #FloodAlert #GangepurMathiya #Sagri #UPNews #TV24NewsExpress #Flood #RiverErosion #UttarPradesh