मोहम्मदगंज: कादल-कुर्मी मुख्य पथ पर दो दोपहिया वाहनों की जोरदार टक्कर, तीन घायल
कादल-कुर्मी–मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर इंडेन गैस गोदाम के समीप रविवार सुबह करीब 9:35 बजे विपरीत दिशा से आ रहे दो दोपहिया वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट लगने के साथ हाथ टूटने की सूचना है, जबकि एक पुरुष और एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।