इगलास: इगलास के गांव तोछीगढ़ स्थित विजय विद्यालय इंटर कालेज में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
Iglas, Aligarh | Oct 1, 2026 इगलास के गांव तोछीगढ़ स्थित विजय विद्यालय इंटर कालेज के खेल मैदान में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। एक और दो अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक अशोक कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता ब्लाक खेल प्रभारी लीना कटारा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।