ओबरा: पेंशनधारकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गैंग का खुलासा, 31 लाख रुपये की ठगी में दो अभियुक्त गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Aug 13, 2026 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के नेतृत्व में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस सोनभद्र द्वारा मुकदमा धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं 66-D आईटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 31 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया गया है।