केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
केदारनाथ से लौटे साधु बाबा ने बताया—ऊंचाई पर बढ़ी ठंड, यात्रियों से गर्म कपड़े साथ रखने की अपील
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से लौटे एक साधु बाबा से आज नमस्ते सहारा की मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है। बारिश और मौसम खराब होने पर ठंड और बढ़ जाती है।
उन्होंने आने वाले यात्रियों से अपील की कि केदारनाथ यात्रा पर पूरी तैयारी के साथ ही आएं और अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े जरूर रखें। मौसम खराब होने पर प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को कुछ समय के लिए रोक सकता है, इसलिए यात्रियों को अपने यात्रा प्लान में एक-दो दिन का अतिरिक्त समय भी रखकर चलना चाहिए।
वहीं, साधु बाबा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रहा है। हालांकि पहाड़ों के मौसम का कोई भरोसा नहीं है, इसलिए यात्रियों को मौसम के अनुसार तैयारी करके ही यात्रा करनी चाहिए।
नमस्ते सहारा की भी यात्रियों से अपील है—केदारनाथ आएं, लेकिन गर्म कपड़ों और जरूरी सामान की पूरी तैयारी के साथ। #facebookviral #kedarnath #uttarakhand #BreakingNews #rudraprayag #today #yatri #snowfall #chardhaamyatra