हरिहरगंज: वैद्य बिगहा मोहल्ला में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी, एक क्विंटल जावा महुआ नष्ट, कारोबारियों में हड़कंप
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा मोहल्ले में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की। अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई के दौरान करीब एक क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया। वहीं, शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया।