राघोपुर नाव हादसे में मानवता की मिसाल बने हाजीपुर SDPO, घायल को CPR देकर बचाने की कोशिश।
वैशाली जिले के राघोपुर में हुए नाव हादसे में एक तरफ अफरा-तफरी का माहौल था, वहीं हाजीपुर सदर के SDPO सुबोध कुमार ने मानवता और कर्तव्य की बड़ी मिसाल पेश की।
हादसे में घायल हुए एक बच्चे की जान बचाने के लिए SDPO सुबोध कुमार खुद जमीन पर बैठकर पूरी मेहनत और लगन से CPR देते नजर आए। उनकी कोशिश थी कि किसी तरह घायल को जीवन दान दिया जा सके।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बिहार पुलिस के इस अधिकारी के जज्बे और तत्परता की जमकर सराहना कर रहे हैं। वर्दी में एक अधिकारी का इस तरह फर्ज के साथ-साथ मानवता निभाना, पुलिस की सकारात्मक छवि को सामने लाता है।