छतरपुर नगर: दुकान से शराब नहीं लाने पर दबंगों ने व्यक्ति को पीटा, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड अयोध्या बस्ती के रहने वाले गोविंद नाहर के साथ दुकान से शराब नहीं लाने पर दंबगो ने मारपीट कर दी,जिसकी शिकायत थाने में की,लेकिन पुलिस ने शिकायत न लेकर उन्हें भगा दिया। पीड़ित ने आज 29 सितंबर दोपहर 1:00 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है