झालरापाटन: प्रथयाखेड़ी में प्रशासन ने हटाया रास्ते का अतिक्रमण, तार फेंसिंग से बंद था रास्ता, ग्रामीणों को मिली आवागमन में राहत
झालरापाटन में जिला प्रशासन और राजस्व विभाग ने 'विकसित भारत जन सेवा अभियान' के तहत गांव प्रथयाखेड़ी में बंद रास्ते को खुलवाया। काश्तकारों ने तार फेंसिंग लगाकर यह रास्ता बंद कर दिया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी।