Public App Logo
टीम सृजन के द्वारा बनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस एवं विद्यालय के विद्यार्थियों को बैग और स्टेशन प्रदान की गई | टीम सृजन के तत्वाधान में अरावलियों की पहाड़ियों में स्थित गांव सरे खुद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान हरि सूंदन तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन किया गया। श्रीमान तिवारी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापकगण, ग्रामवासी एवं समस्त बालक - बालिकाओं को संबोधित करते हुए आज के दिन हमारे देश ने किस तरह आजादी प्राप्त की यह बताया, साथ ही सभी को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा कहानी के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी का एक होना जरूरी बताया। बालक- बालिकाओं को वैज्ञानिक दृष्टि के सोच - विचार विकसित करने को कहा। समस्त विद्यालय के बालक - बालिकाओं को टीम सृजन के द्वारा बैग, स्टेशनरी और और बिस्किट बांटे गए, स्टेशनरी में जिसमें रंग, डायरी, पेंसिल, आदि - Badgaon News