बरेली: बरेली में रिटायर्ड DSP और उनके बेटे पर युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, 20 हजार रुपये के विवाद में मुकदमा दर्ज
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में 20 हजार रुपये के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित घनेन्द्र सिंह ने क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कॉलोनी निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी एनएल भारती और उनके बेटे डिम्पू उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों उसे अपने घर ले जाकर बंद कर दिया और