पलिया: रेल्वे लाइन पर बनी पुलिया में कूदा युवक लापता, NDRF का सर्च अभियान जारी, वनकर्मियों पर मारपीट व रिश्वत का आरोप
दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रेल्वे लाइन के नीचे बनी पुलिया के पास जंगल से धरती के फूल तलाशने गए तीन युवकों में से एक युवक, सूरज. तेज बहाव वाले नाले में कूदने के बाद से लापता हो गया है । सोमवार को हुई इस घटना के बाद आज, एनडीआरएफ (NDRF) की टीम और गोताखोर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लापता युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।