आंगनबाड़ी सेविका पर ग्रामीण महिलाओं ने लगाया पोषाहार और राशन घोटाले का आरोप, 6 महीनों से नहीं मिला राशन!
सीवान जिले के मैरवा प्रखंड के मुडियारी पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गाँव के वार्ड नंबर 7 से आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर गंभीर आरोप सामने आया है। ग्रामीण महिलाओं ने आंगनबाड़ी सेविका पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूति महिलाओं को मिलने वाले राशन और पोषाहार में अनियमितता का आरोप लगाया है।
ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि करीब छह महीनों से बच्चों, गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओं को राशन और पोषाहार नहीं मिला है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और पूरे मामले की जांच की मांग की जा रही है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर संबंधित विभाग और आंगनबाड़ी सेविका की ओर से क्या जवाब सामने आता है।
नोट: यह खबर ग्रामीण महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित आंगनबाड़ी सेविका एवं विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Siwan #Mairwa #Mudiari #Lakshmipur #Anganwadi #AnganwadiNews #Poshahar #RationGhotala #RationNews #SiwanNews #BiharNews #BreakingNews #GroundReport #LocalNews #MairwaNews #BiharNews #HindustanTV #ManishKumar #AnganwadiSevika
Mairwa, Siwan | Aug 22, 2026