कौंच: कोंच में पंचानन चौराहे के पास आवारा कुत्ते से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित, हादसे में महिला की मौत
Konch, Jalaun | Aug 16, 2026 रविवार शाम 5 बजे जानकारी मिली कि कोंच में पंचानन चौराहे के पास सड़क पर अचानक आवारा कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय महिला वहीदन गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया था, रास्ते में उसकी मौत हो गई।