कसरावद: आंधी-बारिश ने पककर तैयार फसलों को किया जमींदोज, किसान बोले- लागत निकलना भी मुश्किल
सायता, नावघाटोड़ी, बोथू, भीलगांव
नर्मदा पट्टी में शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम ने खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों पर पानी फेर दिया। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से कई खेतों में फसलें बिछ गईं। सबसे अधिक नुकसान केला और कपास की फसल को बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के करीब पहुंच चुकी थी, ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फेर दिया। शनिवार शाम 5 बजे