अररिया: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Araria, Araria | Sep 30, 2026 खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जिले के विद्यालयों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।