🔥 भीलवाड़ा के मोची मार्केट में बंद दुकान में लगी आग
भीलवाड़ा के भोपालगंज स्थित मोची मार्केट में सोमवार को एक बंद पड़ी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गली और भीड़भाड़ के बीच फायर फाइटर्स ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि दुकान लंबे समय से बंद थी। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का आंकलन स्पष्ट नहीं हुआ है।
📍 भोपालगंज, भीलवाड़ा
👉 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए राजस्थान फ़ोकस को Follow करें।
#भीलवाड़ा #भीलवाड़ान्यूज #राजस्थानन्यूज #आग #दुकानमेंआग मोचीमार्केट भोपालगंज FireNews BhilwaraNews RajasthanFocus BreakingNews FireBrigade