खागा: कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के लोगो ने शिव कुमार तिवारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Khaga, Fatehpur | Aug 14, 2026 फतेहपुर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने गोरखपुर के शिवकुमार तिवारी हत्याकांड को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश बाजपेई और जिला महामंत्री ठाकुर अरविंद सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध न्यायिक जांच की मांग की।