चौरीचौरा: करही में विधायक ई. सरवन निषाद ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करही में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विधायक ई. सरवन निषाद ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और जरूरतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी।