#जिलाधिकारी ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
#12से #31अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
#बलिया
#जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव की मौजूदगी में जिला अस्पताल परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान शपथ कार्यक्रम के साथ जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
#जिलाधिकारी ने कहा कि अस्वच्छता अनेक बीमारियों की प्रमुख वजह है। साफ-सफाई और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और लोगों तक स्वच्छता एवं रोगों से बचाव का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया।
#मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि अभियान के माध्यम से साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार समेत अन्य संचारी रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान पर विशेष जोर रहेगा।
#वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू, चिकनगुनिया, जेई, एईएस, आईएलआई समेत अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी।
#अभियान के दौरान बुखार एवं आईएलआई के मरीजों, क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों, फाइलेरिया, कालाजार और कुष्ठ रोग के लक्षण वाले लोगों तथा कुपोषित बच्चों का नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाए जाने वाले मकानों को चिह्नित कर उनकी सूची भी तैयार की जाएगी।
#अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण, कृषि एवं सिंचाई समेत अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।