*4 अक्टूबर को गांधी मैदान में गरजेंगे तेजस्वी यादव, जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह का होगा राजद में मिलन*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद, 28 सितंबर 2026*
आगामी *4 अक्टूबर 2026 को गांधी मैदान, औरंगाबाद* में बिहार के नेता प्रतिपक्ष *माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी* की विशाल जनसभा आयोजित होने जा रही है।
जनसभा की तैयारी को लेकर आज *संगम रिजॉर्ट, हसौली* में राजद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *निवर्तमान जिलाध्यक्ष-सह-गोह विधायक माननीय श्री अमरेन्द्र कुशवाहा* ने की, जबकि संचालन *श्री अनिल टाइगर* ने किया।
*कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण :-*
इसी जनसभा के मंच से एक *भव्य मिलन समारोह* भी आयोजित होगा, जिसमें *जनता दल (यू) के पूर्व विधायक श्री अशोक कुमार सिंह जी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे।*
उनके राजद में शामिल होने से रफीगंज विधानसभा सहित पूरे औरंगाबाद जिले में संगठन को बड़ी मजबूती मिलेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से नवीनगर के पूर्व प्रत्याशी अमोद चंद्रवंशी, रफीगंज के पूर्व प्रत्याशी डॉ. गुलाम शाहिद, *जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव*, प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्वल, बादशाह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल यादव, विनोद ठाकुर, सतेन्द्र यादव, महफूज आलम सहित महिला नेत्री सुमन सिंह, चंचला कुशवाहा, पूनम यादव, मंजू यादव, मालती कुमारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*भवदीय,*
*डॉ. रमेश यादव*
*जिला प्रवक्ता, राजद, औरंगाबाद*