अररिया: अररिया में 28 सितंबर को जॉब कैंप, 50 पदों पर चयन; बेंगलुरु की कंपनी देगी 20-30 हजार वेतन
Araria, Araria | Sep 27, 2026 अररिया जिला नियोजन कार्यालय व संयुक्त श्रम भवन अररिया परिसर में 28 सितंबर को लगने वाले जॉब कैंप की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित कंपनी इजी ट्री सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेगी।