कुर्था: कुर्था नगर पंचायत में हंगामे के बाद पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार
Kurtha, Arwal | Aug 14, 2026 कुर्था नगर पंचायत कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक के दौरान एजेंडे को लेकर मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के बीच विवाद हो गया। उपमुख्य पार्षद रविंद्र कुमार प्रसाद समेत कई पार्षदों ने आरोप लगाया कि वार्ड पार्षदों द्वारा तैयार नाली-गली, पीसीसी सड़क सहित विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया।