छतरपुर नगर: स्वतंत्रता दिवस पर, तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत
लवकुशनगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे अनिल अहिरवार (16 वर्ष), पिता सीताराम अहिरवार और लोकेश बंसल (14 वर्ष), पिता रमेश बसोर बाइक से स्कूल जा रहे थे।