इटारसी: एमजीएम कॉलेज के पास खुले नाले में युवक की मौत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दुर्घटनाओं पर उठाए सवाल
इटारसी में खुले नाले और खुदी सड़कें लोगों के लिए खतरा बन गई हैं। रविवार को शाम करीब 4 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने शनिवार को एमजीएम कॉलेज के पास न्यास कॉलोनी निवासी सुनील मालवीय की खुले नाले में गिरने से मौत के बाद शहर की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा नगर पालिका की लापरवाही की वजह से आए दिन खुले नालों में दुर्घटना हो रही है।