मुरैना: तीन बेटियों को लेकर घिसटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिला, आर्थिक मदद और आवास की लगाई गुहार
मुरैना। सिंगल बस्ती निवासी रावी वाल्मीकि ने गरीबी, बीमारी और पति की नशे की लत से परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय में आर्थिक सहायता और आवास की मांग की। महिला के अनुसार, पति परिवार का भरण-पोषण नहीं करते और मकान का 10 महीने का किराया भी बकाया है।
इसी बीच आवारा कुत्ते के हमले में घायल होने के बावजूद महिला अपनी तीन बेटियों को लेकर दूसरे दिन कमर के बल घिसटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। महिला की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर अस्पताल में उसे इंजेक्शन लगवाए गए। महिला ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवास और अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई है।
#morena #मुरैना