हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ पॉक्सो कोर्ट द्वितीय ने दुष्कर्म के दोषी युवक को सुनाई 20 साल की कठोर कारावास की सजा
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशिष्ट न्यायालय पोक्सो प्रकरण द्वितीय हनुमानगढ़ ने शनिवार को एक जने को दोषी करार दिया। उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया जो अदा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक द्वितीय कमलेश कुमार ने पैरवी की।