Public App Logo
बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नानपारा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए स्वाट और थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। 8 अगस्त की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर चोरी का माल ठिकाने लगाने और एक अन्य वारदात की तैयारी में जुटा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में कदीर नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पु� - Nanpara News