हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में भाखड़ा रेगुलेशन कमेटी की बैठक आयोजित, भाखड़ा डेम से 15 दिसंबर तक मिलेगा 1200 क्यूसेक पानी
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार को भाखड़ा रेगुलेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला कलेक्टर खुशाल यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में किसान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, बैठक के दौरान भाखड़ा डेम से किसानों को 15 दिसंबर तक 1200 क्यूसेक पानी देने की सहमति बनी है। इसके बाद पानी को कम कर दिया जाएगा।