बिंदकी: औंग कस्बे में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के औंग थाना कस्बे में एक घर में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को अज्ञात अज्ञात चोरों ने बक्से के ताले तोड़ दिए तथा सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई। इस मामले में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे रानी देवी पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया।।