गया जी, 21 अगस्त 2026 |
जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान—जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
जिलाधिकारी, गया जी श्री शशांक शुभांकर जी ने जनता दरबार में 200 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
भूमि विवाद, आवास, स्वास्थ्य, पेंशन, मुआवजा, घरेलू हिंसा एवं शिक्षा सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी जी ने प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
साथ ही, अधिकाधिक मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान करने तथा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#gayajibihar #publicadministration #bihargovernance # publicwelfarepolicy #awesomedm
11 views | Gaya, Bihar | Aug 21, 2026