मऊ: मऊ में बिजली लाइन हादसे में तीन युवकों की जा चुकी है मौत, मंत्री ने दी मदद
मऊ के दोमनपुरा इस्लामाबाद में शादी के लिए टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने परिवारों को आर्थिक सहायता दी और सुरक्षा उपायों का ऐलान किया।