कलान: कलान में हर घर तिरंगा यात्रा में अमर बलिदानियों को किया गया नमन, अपूर्वा ठाकुर और विधायक हरिप्रकाश वर्मा भी रहे शामिल
कलान। 132 जलालाबाद (परशुरामपुरी) विधानसभा के मंडल कलान क्षेत्र में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर जवानों को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई