हाथरस: कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ASP ने शहर क्षेत्र में कांवड़ रूट पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा द्वारा पुलिस टीम के साथ शहर क्षेत्र मे कांवड़ रूट पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया गया।