साहेबगंज: बल्थी गांव के पास डंफर की टक्कर से कार सवार की मौत, तीन बच्चे सुरक्षित
डंफर की टक्कर से कार सवार की मौत, तीन बच्चे सुरक्षित राजेपुर थाना क्षेत्र के बल्थी गांव के समीप डंफर की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरूराज थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी भरत ठाकुर के पुत्र मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसे के समय कार में मुकेश शर्मा के साथ तीन बच्चे भी सवार थे। दुर्घटना में तीनों बच्चे सुरक्षित बताए