कुचायकोट: पहाड़पुर ओवर ब्रिज के समीप उत्पाद विभाग ने बोलेरो सवार 6 महिलाओं समेत 7 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर ओवर ब्रिज के समीप से एक बोलेरो सवार 6 महिला समेत 7 लोगों को 216 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग के द्वारा न्यायिक हिरासत मे भेज दीया गया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने ने आज बुधवार को दोपहर 1:30 भेज दी।