सिंघेश्वर: सिंहेश्वरनाथ धाम के एंट्री गेट पर भगदड़, एक दर्जन श्रद्धालु घायल
अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एंट्री गेट पर भगदड़ मच गई। घटना में पांच महिलाओं समेत करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भीड़ नियंत्रित करने के दौरान पुलिस की लाठी चलने के बाद अफरा-तफरी मची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।