नारायणपुर के बांस एवं तुम्बा शिल्प को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल
आरएएमपी योजना के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नारायणपुर में जिला स्तरीय निर्यात जागरूकता एवं प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बांस एवं तुम्बा शिल्प से जुड़े कारीगरों, स्थानीय उद्यमियों और एमएसएमई प्रतिनिधियों को निर्यात प्रक्रिया, पंजीयन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, उत्पाद मानकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक शिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ते हुए कारीगरों एवं उद्यमियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना है।
#Narayanpur #BambooArt #TumbaArt #RAMP #MSME LocalToGlobal Abhujhmaad Maad
24 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Sep 30, 2026