राजनगर: बमीठा पुलिस ने 5 हजार के इनामी गांजा तस्कर आनंद पटवा को गाड़ी समेत पकड़ा, 10 किलो गांजा मामले में था फरार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बमीठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी आनंद पटवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए कीमत की XUV700 कार भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार फरवरी में ग्राम मझगुंवा में पुलिस ने कार्रवाई कर 10 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त ई-स्कूट