औरैया: तिरंगे के रंग में रंगा औरैया, शहीद पार्क से निकली भव्य यात्रा; भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार की सुबह 11 बजे शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में नजर आया। शहीद पार्क से निकली भव्य तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश और देशप्रेम देखते ही बना। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं, विद्यार्थियों, पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेटों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। भारत माता क